On Makar Sankranti, Donate Khichdi: Satisfy the Hunger of the Needy
Makar Sankranti is a major Indian festival, blending astronomical, spiritual, and social traditions. On this day, the Sun enters the Capricorn zodiac and begins its journey northward (Uttarayan). This time is considered highly auspicious for charity, penance, and altruism.
On the sacred land of Kashi, a special tradition on Makar Sankranti has been uniting devotees and pilgrims. This tradition is the practice of feeding khichdi to the poor at the Khichdi Baba Temple.
मकर संक्रांति भारत का प्रमुख पर्व है, जो खगोलीय, आध्यात्मिक और सामाजिक परंपराओं का संगम है । इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण की यात्रा प्रारंभ होती है। यह समय दान, तप और परोपकार के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
काशी की पावन भूमि पर मकर संक्रांति के दिन की एक खास परंपरा ने भक्तों और श्रद्धालुओं को जोड़ रखा है। यह परंपरा है खिचड़ी बाबा के मंदिर पर गरीबों को खिचड़ी खिलाने की।
Khichdi Baba and His Tradition
Located near Gate No. 1 of Kashi Vishwanath Temple, the Khichdi Baba Temple is the center of this tradition. It is believed that Khichdi Baba was a direct manifestation of Kashi Vishwanath. He used to make delicious khichdi by mixing rice, lentils, vegetables, and other food items offered by devotees. After feeding the poor and needy, he would consume the leftover khichdi himself.
Every morning from 7 to 11 AM, thousands of poor people are served khichdi at Khichdi Baba Temple. This tradition symbolizes Baba’s spirit of service and provides devotees with an opportunity to earn spiritual merit.
The Significance of Makar Sankranti
Makar Sankranti is known as the festival of food donation and service. According to religious beliefs, donating food on this day helps to eliminate sins from both this life and past lives. It also conveys a message of compassion and equality in society.
Khichdi, a symbol of simplicity and nourishment, is specially prepared on this day. The combination of rice, lentils, sesame, and jaggery provides energy and balance to both the body and mind. Feeding it to the poor brings spiritual satisfaction and blessings from Lord Shiva.
Become a Part of This Noble Work
Makar Sankranti encourages not only celebrating for oneself but also for the well-being of others. If you wish to make a special occasion memorable, you can join the tradition of feeding khichdi to the poor at Khichdi Baba Temple. It will bring joy and peace to your life and earn you blessings from Lord Shiva and Khichdi Baba.
An Easy Way to Donate
Today, you can also contribute to this noble cause through Kashipuram.com. The funds you donate will be used to prepare food for the poor. The special part is that a video of your event will be sent to you, allowing you to directly experience this act of service.
Food Donation is the Greatest Donation
The festival of Makar Sankranti teaches us that helping others makes our lives meaningful and joyful. Let’s spread the message of service and dedication by feeding khichdi at Khichdi Baba Temple.
Har Har Mahadev !
Detailed Information in Hindi :
खिचड़ी बाबा और उनकी परंपरा
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 1 के पास स्थित खिचड़ी बाबा का मंदिर इस परंपरा का केंद्र है। मान्यता है कि खिचड़ी बाबा, काशी विश्वनाथ के साक्षात अंश माने जाते थे। वे भक्तों द्वारा दिए गए चावल, दाल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों को मिलाकर स्वादिष्ट खिचड़ी बनाते थे। यह खिचड़ी गरीबों और जरूरतमंदों को खिलाने के बाद बची हुई खुद ग्रहण करते थे।
हर सुबह 7 से 11 बजे तक, खिचड़ी बाबा मंदिर में हजारों गरीबों को खिचड़ी परोसी जाती है । यह परंपरा बाबा की सेवा भावना का प्रतीक है और भक्तों को पुण्य अर्जित करने का अवसर देती है ।
मकर संक्रांति का महत्त्व
मकर संक्रांति को अन्न दान और सेवा का पर्व कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस दिन भोजन दान से वर्तमान और पूर्व जन्मों के पाप समाप्त होते हैं। इसके साथ ही, यह समाज में करुणा और समानता का संदेश देता है।
खिचड़ी, जो सादगी और पोषण का प्रतीक है, इस दिन विशेष रूप से तैयार की जाती है। इसमें चावल, दाल, तिल और गुड़ का मेल शरीर और मन को ऊर्जा और संतुलन प्रदान करता है। इसे गरीबों को खिलाने से आत्मिक संतोष और महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
आप भी बनें इस पुण्य कार्य का हिस्सा
मकर संक्रांति का पर्व न केवल अपने लिए, बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी मनाने का संदेश देता है। अगर आप खास अवसर यादगार बनाना चाहते हैं, तो शामिल होईये खिचड़ी बाबा मंदिर पर गरीबों को खिचड़ी खिलाने की परंपरा में । यह न केवल आपके जीवन में आनंद और शांति लाएगा, बल्कि महादेव और खिचड़ी बाबा का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
दान करने का आसान तरीका
आज, आप काशीपुरम डॉट कॉम के माध्यम से भी इस पुण्य कार्य में योगदान कर सकते हैं। आपके द्वारा दान की गई राशि से गरीबों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि आपके आयोजन का वीडियो आपको भेजा जाएगा, ताकि आप इस सेवा के प्रत्यक्ष अनुभव से जुड़ सकें।
अन्न दान महादान
मकर संक्रांति का पर्व हमें यह सिखाता है कि दूसरों की मदद करना हमारे जीवन को सार्थक और आनंदमय बनाता है। आइए, खिचड़ी बाबा मंदिर में खिचड़ी खिलाकर सेवा और समर्पण का संदेश फैलाएं।
हर हर महादेव !
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, X (ट्विटर), ह्वाट्सअप पर जाएं ।
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नीचे दिए गए नम्बरों पर कॉल करें या ह्वाट्सअप करें :
Call Us On : +91 7007301452 | +91 9589000661
WhatsApp : +91 9415834434 Email : ka*********@***il.com





